फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Saw space for a special Corona Hospital, land marked near Cancer Hospital

विशेष कोरोना अस्पताल के लिए जगह देखी, कैंसर अस्पताल के पास जमीन चिन्हित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saw space for a special Corona Hospital, land marked near Cancer Hospital
प्रतिकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। शासन कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर 500 बेड का प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन, वन विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वामी राम कैंसर अस्पताल के पास की जमीन को चिन्हित किया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ सीपी भैसोड़ा के अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट को डीएम को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

शासन हल्द्वानी में कोरोना संक्रमण से निपटने की तमाम प्रयासों के बीच पांच एकड़ भूमि पर 500 बेड का विशेष कोराना हास्पिटल बनाने की योजना पर विचार कर रहा है। इस अस्पताल के भवन का निर्माण तेजी से हो सके इसके लिए प्री फैब्रिकेटेड तकनीकी का सहारा लेने की योजना है।
विज्ञापन

75 बेड का अस्पताल बनाने की भी योजना
प्री फैब्रिकेटेड तकनीक से पहले मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग के पास 75 बेड का अस्पताल बनाने की योजना है। इसमें साठ बेड सामान्य और पंद्रह बेड का आईसीयू प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार यह प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed