फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Satta Bazar: Result Announced Before Counting

सट्टा बाजार: मतगणना से पहले रिजल्ट घोषित

Fri, 10 Mar 2017 01:46 AM IST
निशांत खनी
निशांत खनी Updated Fri, 10 Mar 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Satta Bazar: Result Announced Before Counting
rupee shimla

मतगणना से ठीक पहले नैनीताल जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर सटोरियों ने हारजीत के नतीजों पर मोहर लगा दी है। सट्टा बाजार में जिले में तीन सीटें भाजपा के खाते में तो एक सीट कांग्रेस की झोली में है। नैनीताल सीट फंसी है तो भीमताल पर निर्दलीय राम सिंह कैड़ा फेवरेट बने हैं।

विज्ञापन


प्रत्याशियों के हारजीत पर सट्टा बाजार में करोड़ों रुपए दांव पर लगा है। मतगणना के दिन नजदीक आने के साथ लोग चाय की दुकानों से लेकर चौराहों और सरकारी दफ्तरों में हारजीत के गणित में ही उलझे हैं।
विज्ञापन


15 फरवरी को हुए मतदान में नैनीताल जिले की छह सीटों पर 51 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है। 11 मार्च को मतगणना होनी है। निर्वाचन विभाग मतगणना की तैयारी में जुटा है। हर किसी की जुबान पर प्रत्याशियों के हारजीत के समीकरणों को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से एग्जिट पोल फ्लैश होने के बाद सट्टा बाजार में भी जबर्दस्त हलचल है। करोड़ों रुपए दांव पर लगे हैं। सटोरियों का नेटवर्क सक्रिय है और सट्टा बाजार होली पर दीपावली मना रहा है।

सट्टा बाजार पर यकीन करें तो उन्होंने प्रत्याशियों पर लगाए भाव के आधार पर हार-जीत पर मोहर लगा दी है। जिले की तीन सीटें भाजपा के खाते में डाल दी हैं। हल्द्वानी की एकमात्र सीट कांग्रेस की झोली में दी है।

हल्द्वानी से डा. इंदिरा हृदयेश सट्टा बाजार में फेवरेट बनी हैं। भाजपा के डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला पर तीन गुना भाव खुला है। डा. हृदयेश को बनभूलपुरा से मिलने वाले वोटों पर जबर्दस्त सट्टा लगा है। भाजपा के प्रत्याशी डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला की जीत पर तीन गुना भाव है। यानि, डा. रौतेला विधायक बनते हैं तो सट्टा बाजार में 100 रुपए लगाने पर तीन सौ रुपए मिलेंगे।

लालकुआं से भाजपा के नवीन दुम्का और कालाढूंगी से बंशीधर भगत पर सटोरियों ने जीत की मोहर लगा दी है। नवीन दुम्का पर 100 रुपए में 150, निर्दलीय हरेंद्र बोरा पर 100 रुपए में 170 और कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल पर दोगुना भाव है।

स्टोरियों ने हरीश चंद्र दुर्गापाल को तीसरे नंबर पर रखा है। कालाढूंगी से भाजपा के बंशीधर भगत पर 100 रुपए में 150, प्रकाश जोशी पर 100 रुपए में 200 और निर्दलीय महेश शर्मा पर 100 रुपए में तीन सौ रुपए का भाव लगा है।


सट्टा बाजार में रामनगर से भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट को विधायक बना दिया है। भीमताल से निर्दलीय राम सिंह कैड़ा फेवरेट बने हैं। जबकि नैनीताल सीट फंसी है। नैनीताल से संजीव आर्या और सरिता आर्य के बीच बराबरी का भाव खुला है। हालांकि, प्रत्याशियों के हारजीत का फैसला 11 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed