फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Satpal Maharaj in Nainital

उत्तराखंड में स्थापित होगी ललित कला अकादमी: सतपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Satpal Maharaj in Nainital
नैनीताल में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नैनीताल में सिंचाई और पर्यटन विभाग की 19 करोड़ 24 लाख 92 हजार रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में ललित कला अकादमी की स्थापना होगी।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह के शैलेहॉल में ललित कला अकादमी भारत सरकार और संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला शिविर में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वाद्ययंत्र ढोल, दमाऊं को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयास किया जाएगा कि गिनीज बुक में इनका नाम दर्ज हो सके। पं. गोविंद बल्लभ पंत, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और जयानंद भारती को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों की संस्कृति को भी हमें बचाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने विभिन्न प्रांतोें से आए 25 कलाकारों को सम्मानित किया। ललित अकादमी के अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर और डॉ. रिचा कंबोज ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इनका शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान लोनिवि रामनगर-काशीपुर मार्ग के हल्दुआ थारी कंदला मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, रामनगर ट्रांसपोर्ट से तेलीपुरा चिल्किया मार्ग के विस्तारीकरण और रामनगर रिंग रोड पर हाथीडंगर से मालधन ढेला नदी तक चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed