{"_id":"5d0a6ee5b1515f0fb2d67f8454522d9d","slug":"sarita-arya-legislator-nainital-high-court-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल विधायक सरिता आर्या को हाईकोर्ट से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल विधायक सरिता आर्या को हाईकोर्ट से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने नैनीताल विधायक सरिता आर्या के जाति प्रमाणपत्र को चुनौती देने वाली स्पेशल अपील को आधारहीन मानते हुए खारिज करते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आलोक सिंह एवं न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य ने हाईकोर्ट में स्पेशल अपील दायर कर 5 मार्च 2013 को पारित एकलपीठ के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
स्पेशल अपील में कहा गया था कि विधायक सरिता आर्या ने अपने पति और मां के आधार पर दो जाति प्रमाणपत्र एक पटवारी क्षेत्र खुर्पाताल और दूसरा भूमियाधार से प्राप्त किए हैं, जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन