{"_id":"632761be63c7b42e18263918","slug":"sapphire-of-ramnagar-will-show-the-brightness-of-batting-ramnagar-news-hld4761458193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लेबाजी की चमक दिखाएगी रामनगर की नीलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लेबाजी की चमक दिखाएगी रामनगर की नीलम
विज्ञापन
रामनगर की उभरती हुई क्रिकेटर नीलम भारद्वाज ।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट क्रिकेट एकेडमी की होनहार क्रिकेटर नीलम भारद्वाज का चयन प्रदेश की अंडर-19 बालिका टीम के लिए चयन हुआ है। जीजीआईसी रामनगर में 12वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नीलम भारद्वाज इससे पहले भी उत्तराखंड के लिए अंडर-19, अंडर-23 और बीसीसीआई की ओर से होने वाली बोर्ड ट्रॉफी में खेल चुकी हैं।
कोच मो. इसरार अंसारी ने बताया कि नीलम उत्तराखंड की उभरती हुई प्रतिभावान क्रिकेटर हैं और वह चार बार स्कूल की ओर से नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं। वह ऊपरी क्रम की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। वर्तमान में नीलम देहरादून में प्रशिक्षण शिविर में पश्चिम बंगाल की टीम के साथ अभ्यास मैच खेल रही हैं। इसके बाद एक सप्ताह के शिविर के बाद टीम एक अक्तूबर से बीसीसीआई की ओर से अहमदाबाद में होने जा रही अंडर-19 ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता खेलने के लिए रवाना होगी। चयन प्रक्रिया पिछले महीने तनुष क्रिकेट एकेडमी देहरादून में हुई थी।
नीलम भारद्वाज का कहना है कि उनका सपना भविष्य में भारत के लिए खेलना है ताकि वह अपने पिता के सपनों को पूरा कर सकें। पिछले वर्ष भी नीलम भारद्वाज इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड के लिए खेलीं थीं। इसमें उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में लगातार तीन नॉटआउट अर्ध शतक लगाकर उत्तराखंड को अंडर-19 टूर्नामेंट का चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसके बाद नीलम का चयन बीसीसीआई की चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया ए की कप्तान के रूप में हुआ था। वह हाल में बीसीसीआई की ओर से आयोजित नेशनल क्रिकेट एकेडमी शिविर से लौटी हैं।
विज्ञापन
नीलम के चयन होने पर कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के दीपक शर्मा, नवीन जोशी, इमरान हुसैन, शाह फैसल, अरविंद चौधरी, नीरज छिम्वाल, अतुल छिम्वाल, हेमा छिम्वाल, शशांक मेहरोत्रा, उमेश कुमार, एसएल गुप्ता, संतोष मेहरोत्रा, अध्यक्ष कमल जोशी, डॉ. डीएस गौरव आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।