फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sankirtan festival at Khatu Shyam Temple; devotees danced all night to bhajans.

Nainital News: खाटू श्याम मंदिर में संकीर्तन महोत्सव, भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

Wed, 01 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 01 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sankirtan festival at Khatu Shyam Temple; devotees danced all night to bhajans.
किच्छा। श्री खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सोमवार रात आयोजित जागरण में भक्त भक्ति रस में डूबे नजर आए। वृंदावन से आए भजन गायक नंद किशोर के भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंगलवार तड़के आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

रुद्रपुर रोड स्थित जीएम राइस मिल परिसर में बनाए गए विशाल खाटू श्याम दरबार में रातभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भव्य दरबार को 80 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा बनाया गया था। जागरण का शुभारंभ बाबा खाटू श्याम को छप्पन भोग अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भजन गायक नंद किशोर ने कीर्तन की है रात बाबा तुमको आना है और भर दे श्याम झोली भर दे सहित कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

बाबा के दर्शन और शीश नवाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। रुद्रपुर रोड पर जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर आकर्षक सजावट की गई थी। कार्यक्रम के दौरान राधा रसोई में भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। जयपुर के आयुष सोमानी और ओडिशा के संबलपुर से आईं सुभांगी सोनी ने भी अपने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनके भजनों से कार्यक्रम स्थल का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में हल्द्वानी, खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, बरेली, पूरनपुर, बाजपुर और काशीपुर सहित कई स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। विशेष रूप से नंद किशोर के भजनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर गणेश उपाध्याय, गोविंद कुमार गोयल, गिरधारी गोयल, डॉ. पीयूष टंडन, अंकुर गर्ग, विजय पाल यादव, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिन जिंदल, आशीष जैन और ओम अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


विधिविधान से हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
रुद्रपुर। किच्छा में खाटू श्याम मंदिर लोकार्पण और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से कार्यक्रम संपन्न किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम का आयोजन खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट व श्याम युवा मित्र मंडल किच्छा की ओर से किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय, गीता अग्रवाल, गोविंद कुमार गोयल, गिरधारी लाल गोयल, सतीश मंगला, मुकेश अग्रवाल, किशन गोयल, विकास मित्तल, आशीष जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed