फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sanitarium and forest face

जमीन के मुद्दे पर सैनिटोरियम और वन विभाग आमने-सामने

Mon, 02 Mar 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली Updated Mon, 02 Mar 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन

क्षयरोगाश्रम प्रबंधन की ओर से संस्थान की जिस भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है, उस जमीन में वन विभाग की ओर से गेट बैरियर बनवाया जा रहा था। भूमि विवाद शुरू होने के कारण गेट बैरियर बनाने का काम बंद है।

विज्ञापन


बीते दिनों स्वास्थ्य निदेशक के निरीक्षण के दौरान सैनिटोरियम की भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराने का मामला उठा था, जिसके बाद क्षयरोगाश्रम की प्रमुख अधीक्षक तारा आर्या ने कोतवाली में तहरीर देकर अवैध निर्माण को रुकवाने और मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


सैनिटोरियम के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डा.टीसी पंत ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशक के निर्देश के बाद संस्थान की ओर से उक्त कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन से सैनिटोरियम की भूमि की पैमाइश कराने की मांग की गई है। इधर, वन विभाग के वन रेंज अधिकारी प्रकाश जोशी ने बताया कि उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराने से पहले उप प्रभागीय वनाधिकारी की मौजूदगी में भूमि संबंधी कागजातों की जांच की गई थी, जिसमें उक्त भूमि आरक्षित श्रेणी की निकली, उसके बाद ही मौके पर विभाग और जनहित में गेट बैरियर बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त गेट बैरियर में वाहनों की चेकिंग की जाएगी। जोशी का कहना है कि यदि सैनिटोरियम प्रबंधन को लगता है कि उक्त भूमि उनकी है तो वह भूमि का संयुक्त निरीक्षण करा लें। यदि संयुक्त निरीक्षण में भूमि सैनिटोरियम की निकली तो वन विभाग उसे छोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed