फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Samir was murdered by his friend during a fight over the distribution of heroin in ramnagar

समीर हत्याकांड: स्मैक के बंटवारे के लिए हुए झगड़े में दोस्त ने की हत्या, 24 घंटे में हुआ खुलासा

Sat, 17 Jan 2026 10:03 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 17 Jan 2026 10:03 AM IST
सार

रामनगर के गूलरघट्टी में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि स्मैक के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मृतक के बचपन के दोस्त ने ईंट से वार कर उसकी हत्या की।

विज्ञापन
Samir was murdered by his friend during a fight over the distribution of heroin in ramnagar
हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामनगर के गूलरघट्टी में हुई युवक की हत्या की गुत्थी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि समीर उर्फ लक्की की हत्या उसी के बचपन के दोस्त गूलरघट्टी निवासी नजीर ने की है। दोनों के बीच स्मैक के बंटवारे पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान नजीर ने ईंट से सिर पर कई वार कर समीर उर्फ लक्की को मौत के घाट उतार दिया। उसके साथ मौके पर मौजूद पुछड़ी निवासी आशीष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली ने मामले का खुलासा करते एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को गूलरघट्टी सिंचाई नहर के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसकी शिनाख्त आदर्शनगर निवासी समीर उर्फ लक्की (20) के रूप में हुई। युवक के सिर पर किसी वस्तु से चोट के निशान मिले थे।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि हत्या के समय घटनास्थल पर समीर समेत तीन लोग मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने समीर के दोस्त गूलरघट्टी निवासी नजीर और पुछड़ी निवासी आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नजीर ने बताया कि वह लोग नशे के आदी है। बुधवार रात तीनों ने पहले शराब और फिर स्मैक पी। इस दौरान स्मैक के बंटवारे पर समीर और नजीर बीच धक्का-मुक्की हो गई। धक्का लगने से नजीर सिंचाई नहर में गिर गया और उसके हाथ में एक ईंट आ गई जिससे उसने समीर के सिर पर कई वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नाजीर के खिलाफ हत्या समेत कई धराओ में मुकदमा दर्ज किया है। आशीष पर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देने के मामले में 239 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है। आरोपी की निशानदेही पर ईंट और खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी

युवकों को स्मैक सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया युवकों को स्मैक बेचने वाले तस्कर का पता लगाया जा रहा। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही स्मैक बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम को दिया 1500 रुपये का इनाम

समीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम 1500 रुपये का इनाम घोषित किया है। टीम में सीओ सुमित पांडेय, कोतवाल सुशील कुमार, दीपक बिष्ट, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, तारा सिंह राणा आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed