फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sambhal gang carried out four thefts in Haldwani, five arrested

Nainital News: संभल गैंग ने हल्द्वानी में दिया चार चोरियों को अंजाम, पांच गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sambhal gang carried out four thefts in Haldwani, five arrested
हल्द्वानी। संभल गैंग ने हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में चार नकबजनी/चोरियाें को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को टांडा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी के गहने भी बरामद किए हैं। पकड़ा गया गैंग अंतराज्यीय गैंग है।
विज्ञापन


पुलिस बहुउद्देशीय भवन में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि इस गैंग ने टीपीनगर चौकी क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस और एसओजी टीम के सीसीटीवी और सीडीआर खंगालने के बाद संभल गैंग का नाम सामने आया। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने ग्लैक्सीफार्म हरिपुर जमन सिंह गांव की ओर जंगल में टांडा रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर पांच संदिग्ध व्यक्तियों को रोक लिया। पूछताछ और तलाशी में संदिग्धों के कब्जे से लाखों के जेवर और कैमरा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जेवर और कैमरा उन्होंने टीपीनगर क्षेत्र से चोरी किया था। बरामद माल की कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी है। एसएसपी ने बताया कि पुरानी मस्जिद बनियाढेर संभल उत्तर प्रदेश निवासी नसीम उर्फ पांडे गैंग का सरगना है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि शंभू दयाल उर्फ शिव दयाल चोरी, गैंगस्टर व एनडीपीएस में जेल जा चुका है। नसीम उर्फ पांडे पर अजमेर, बंग्लुरू, जबलपुर में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। वार्ता में एसपी सिटी हरबंस सिंह व सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी मौजूद रहे।
विज्ञापन




पकड़े गए आरोपी
- नसीम उर्फ पांडे (25) निवासी ग्राम अकरौली निकट पुरानी मस्जिद थाना बनियाढेर जिला संभल
- राजवीर उर्फ नन्हे निवासी ग्राम बेरीखेड़ा थाना बनियाढेर जिला संभल
- शंभू दयाल उर्फ शिव दयाल (34) निवासी ग्राम बेरीखेडा थाना बनियाढेर जिला संभल
- ऋषिपाल उर्फ ऋषिया (22) निवासी ग्राम अमरावती कुतुबपुर थाना केलादेवी जिला संभल
- मनीष उर्फ बब्लू (19) ग्राम त्रिकुनिया थाना भमौरा जिला बरेली



चोरी कर बनाया आलीशान मकान, तीन लाख की बुलट खरीदी
हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सिर्फ चोरी का काम करते हैं। कहा कि गैंग के लीडर का आलीशान मकान बन रहा है। गैंग के दूसरे सदस्य ने तीन लाख रुपये की बुलेट हाल में खरीदी है। इन पर बंग्लुरू में भी एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गैंग होटल में रुकता था, रेकी कर देता था चोरी को अंजाम
हल्द्वानी। शातिर गैंग चोरी करने और रैकी के लिए होटल में रुकता था। ये गैंग बाइक या बस से चोरी करने वाले क्षेत्र में पहुंचता था। घूम-घूम कर रेकी करते औश्र रात 10 बजे के बाद घर में घुसते और सुबह पांच बजे घर से तब निकलते, जब लोग टहलने निकलते थे। चोरी का माल शातिर घटनास्थल के आसपास ही झाड़ियों में छिपा देते थे। अगले दिन साथ लेकर फरार हो जाते थे।



15 पुलिसकर्मियों की टीम ने किया खुलासा
हल्द्वानी। संभल गैंग का भंडाफोड़ करने से लेकर गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए पुलिस और एसओजी के 15 पुलिसकर्मियों ने काम किया। एसएसपी पंकज भट्ट ने गुडवर्क करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई विजय मेहता, टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप नेगी, राजपुरा चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, हेड कांस्टेबल हेमन्त चन्याल, दिगम्बर सनवाल, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, नवीन राणा कोतवाली, तारा सिंह व एसओजी से प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत, त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी व अशोक रावत थे। एसएसपी ने कहा कि टीपीनगर चौकी क्षेत्र में चीता बाइक में तैनात कांस्टेबल नवीन राणा ने चोरों को पकड़ने के लिए सुराग जुटाने में बहुत मदद की है। वह विशेष बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed