फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Samarth Portal blocked the way for admission in third semester

Nainital News: समर्थ पोर्टल ने रोकी तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की राह

Wed, 07 Aug 2024 06:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Samarth Portal blocked the way for admission in third semester
हल्द्वानी। समर्थ पोर्टल की व्यवस्था लागू होने के बाद शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के दावे किए जा रहे थे लेकिन इसके उलट समर्थ पोर्टल ने ही छात्रों के प्रवेश की राह में रोड़ा लगा दिया है। समर्थ पोर्टल की ओर से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के रिजल्ट जारी नहीं हो पाए हैं। इस कारण स्नातक तृतीय सेमेस्टर में छात्र-छात्राओं के प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रवेश से लेकर रिजल्ट जारी करने तक के कार्य समर्थ पोर्टल से किए जा रहे हैं। स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के साथ ही द्वितीय सेमेस्टर की भी परीक्षाएं हुई थीं। दोनों परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी एक साथ हुआ। चतुर्थ सेमेस्टर के रिजल्ट जारी होने के बाद पंचम सेमेस्टर में प्रवेश भी शुरू हो चुके हैं लेकिन द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट जारी न होने से छात्र अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षाफल में गड़बड़ी के बाद कुमाऊं विवि अब द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी नहीं कर रहा है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी को ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता यश कुमार गौतम, मयंक, अरबाज, संजय आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

कोट
मूल्यांकन पूरा हो चुका है। प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल को भेज दिए गए हैं। समर्थ पोर्टल के लेवल पर प्रोसेस चल रहा है। यदि परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी होती है तो विवि के ईआरपी के माध्यम से रिजल्ट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र राणा, परीक्षा नियंत्रक, कुमाऊं विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed