फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Salt observer's expenditure observer turns out to be Corona positive

सल्ट उपचुनाव के व्यय प्रेक्षक निकले कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Salt observer's expenditure observer turns out to be Corona positive
जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए लगी लोगों की लंबी कतार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन व्यय प्रेक्षक समेत जिले में कुल 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। व्यय प्रेक्षक को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में आइसोलेट कराया गया है। अब उनके स्थान पर प्रीतम दत्ता को व्यय प्रेक्षक नियुक्त कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए चार अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए तैनात व्यय प्रेक्षक पूणे से अल्मोड़ा पहुंचे थे। संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उनकी कोरोना जांच की गई। शुक्रवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। चुनाव से पहले ही जिम्मेदार अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें सुशीला तिवारी भेजा गया है। उनके अलावा जिले में 11 और अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण की पुष्टि होने पर सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। नए मरीजों के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3394 पहुंच गई है, जिसमें से 3342 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि जिले में 27 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

चौथे चरण में 1800 को लगा टीका
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना टीकाकरण जारी है। शुक्रवार को चौथे चरण के दूसरे दिन 45 साल से अधिक उम्र के 1800 लोगों को टीके की पहली डोज लगी। जबकि वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण भी जारी रहा। टीकाकरण के बीच वरिष्ठ नागरिकों समेत 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की भारी भीड़ उमगड़ी रही। केंद्रों के बाहर लंबी कतार में बुजुर्ग समेत तमाम लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस बीच केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कार्मिकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed