Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Saleable garlic will be ready in a single crop season

बड़ी उपलब्धि: लहसुन की छोटी गांठों ने खोली खेती में बड़ी बचत की राह, डंठल से जल्दी तैयार होगी पौध; पढ़ें खबर

Tue, 10 Nov 2026 11:28 AM IST
Heera आदर्श सिंह
आदर्श सिंह Published by: Heera Updated Tue, 10 Nov 2026 11:28 AM IST
सार

वैज्ञानिकों ने लहसुन के डंठल की छोटी गांठों (बुलबिल) से पौध तैयार कर एक ही फसल चक्र में बिक्री योग्य लहसुन उगाने की विधि विकसित की है। इससे पारंपरिक तरीके की तुलना में एक फसल सीजन की बचत होगी। 

विज्ञापन
Saleable garlic will be ready in a single crop season
लहसुन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैज्ञानिकों ने लहसुन के डंठल की छोटी गांठों (बुलबिल) से पौध तैयार कर एक ही फसल चक्र में बिक्री योग्य लहसुन उगाने की विधि विकसित की है। इससे पारंपरिक तरीके की तुलना में एक फसल सीजन की बचत होगी। यह शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल टेक्नोलॉजी इन हॉर्टिकल्चर में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–वीपीकेएएस), अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों ने लहसुन के डंठल पर बनने वाली छोटी गांठों, जिन्हें बुलबिल कहा जाता है, से पौध तैयार कर एक ही फसल अवधि में बिक्री योग्य लहसुन उत्पादन की तकनीक विकसित की है। इस तकनीक के विकास में आईसीएआर–वीपीकेएएस, अल्मोड़ा की वैज्ञानिक टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम में निर्मल कुमार हेडाऊ, गणेश वी. चौधरी, हनुमान राम, राहुल देव, बी. एम. पांडेय, के. के. मिश्रा, ए. पट्टनायक और लक्ष्मी कांत शामिल हैं।
विज्ञापन


अध्ययन में उत्तर-पश्चिमी हिमालय के लिए विकसित कठोर डंठल वाली हार्ड-नेक 'वीएल लहसुन-2' किस्म का इस्तेमाल किया गया। वैज्ञानिकों ने बुलबिल के आकार, बुवाई से पहले उसके उपचार और पोषक तत्वों के प्रभाव का परीक्षण किया। इसमें 0.1 ग्राम से अधिक वजन वाले बुलबिल को 48 घंटे पानी में भिगोकर बोना बेहतर पाया गया। इससे जल्दी अंकुरण और स्वस्थ पौध तैयार करने में मदद मिली। नर्सरी में तैयार 90 दिन की पौध को खेत में रोपा गया। इसके बाद करीब पांच महीने में बिक्री योग्य लहसुन तैयार हो गया। पारंपरिक बुलबिल विधि में पहले सीजन में छोटी और एक कली वाली गांठ तैयार होती है। इसे खेत से निकालकर करीब चार महीने तक सुरक्षित रखना पड़ता है। अगले सीजन में दोबारा रोपाई करने पर बिक्री योग्य लहसुन मिलता है। नई विधि में बीच के भंडारण और दूसरी बार बुवाई की जरूरत कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपज में समानता ने जगाईं उम्मीदें
परीक्षण में बुलबिल से तैयार पौध की रोपाई करने पर प्रति हेक्टेयर 17.67 टन यानी 176.7 क्विंटल बिक्री योग्य लहसुन मिला। वहीं समान पोषक तत्व प्रबंधन के साथ कलियों से बुवाई करने पर 18.30 टन यानी 183 क्विंटल उत्पादन हुआ। इससे संकेत मिलता है कि उचित देखभाल और पोषक तत्व प्रबंधन के साथ बुलबिल से तैयार पौध भी कलियों से उगाए गए लहसुन के लगभग बराबर उपज दे सकती है। सर्वाधिक उपज वाले उपचार में प्रति हेक्टेयर 100 किलोग्राम पोटाश के साथ निर्धारित मात्रा में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, सल्फर और 10 टन गोबर की खाद दी गई थी।


लहसुन के बीज की कमी दूर करने में मिल सकती है मदद
हार्ड-नेक लहसुन की पारंपरिक खेती में एक हेक्टेयर क्षेत्र के लिए करीब दो टन बीज कलियों की जरूरत पड़ती है। इसके मुकाबले एक पौधे से सैकड़ों बुलबिल मिल सकते हैं। इससे कम शुरुआती बीज सामग्री से अधिक पौध तैयार करने की संभावना है। बीज सामग्री और खेत की तैयारी पर खर्च घटने से खेती की कुल लागत करीब 50 फीसदी तक कम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed