फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Salaries of nine social welfare officers stopped

Nainital News: समाज कल्याण के नौ अधिकारियों का रोका वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Salaries of nine social welfare officers stopped
भीमताल (नैनीताल)। वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान और अन्य पेंशनरों का शत-प्रतिशत सत्यापन न करने पर जिले के नौ सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने पेंशनरों का शत-प्रतिशत सत्यापन नहीं करने पर सभी अधिकारियों का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिले के आठ ब्लॉक में पेंशनरों की सत्यापन सूचना शत प्रतिशत नहीं की गई है। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों का हर साल वार्षिक सत्यापन किया जाता है लेकिन अब तक शत प्रतिशत सत्यापन नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों से शत प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed