{"_id":"640cdf37b06c52ff620ffa14","slug":"sainik-school-registration-passed-bhimtal-news-c-8-1-78764-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल : उत्तीर्ण छात्र 14 तक करा लें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल : उत्तीर्ण छात्र 14 तक करा लें रजिस्ट्रेशन
Sun, 12 Mar 2023 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 14 मार्च है। रजिट्रेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कराई जाती है। इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा एनटीए ने कराने के बाद प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। छह मार्च से रजिट्रेशन भी शुरू हो गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 14 मार्च है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र 14 मार्च तक रजिट्रेशन करा सकते हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीके ठाकुर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 6 मार्च से 14 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके बाद विद्यालय वार मेरिट सूची जारी होगी। मेडिकल उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें दाखिला दिया जाएगा।