फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sainik School Ghorakhal dominates the NDA merit list

Nainital News: एनडीए मेरिट लिस्ट में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sainik School Ghorakhal dominates the NDA merit list
भवाली (नैनीताल)। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की मेरिट सूची में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 23 कैडेट्स का चयन हुआ है। इनमें से नौ कैडेट्स ने अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष 100 में जगह बनाई है। पांच कैडेट्स शीर्ष 50 में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

कैडेट युवराज सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों में पांचवां स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त, कैडेट आदित्य सिंह धारनिया ने 17वीं, आयुष्मान सिंह ने 39वीं, दिव्य प्रकाश जोशी ने 45वीं और दिव्यांश आरोड़ा ने 58वीं रैंक प्राप्त की है। चयनित 23 कैडेट्स में से चार कैडेट्स पूर्व बैच के हैं। ये सभी सफल कैडेट्स जल्द ही एनडीए के 157वें पाठ्यक्रम में शामिल होकर अपना सैन्य प्रशिक्षण शुरू करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने सभी कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कैडेट्स को देश सेवा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन



प्रवेश के लिए शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना
सैनिक स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में प्रवेश के लिए शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना है। सैनिक स्कूल भारतीय सशस्त्र बलों के भावी उच्च अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed