फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Said Yogendra miracle is possible, but unlikely

बोले योगेंद्र चमत्कार संभव है, पर उम्मीद कम

Tue, 07 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्याेलीकाेट
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्याेलीकाेट Updated Tue, 07 Apr 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Said Yogendra miracle is possible, but unlikely

आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य रहे डा. योगेंद्र यादव ज्योलीकोट में चुपचाप चार दिन के प्रवास पर रहे। सोमवार को वह इसी खामोशी के साथ दिल्ली लौट रहे थे कि पत्रकारों की नजर उन पर पड़ गई। डा. योगेंद्र ने कहा कि शांति के लिए यहां आए थे,  इसलिए कुछ ज्यादा बात नहीं करेंगे। फिर भी स्थिति पूर्ववत होने के सवाल पर इतना कहा कि चमत्कार कभी भी हो सकता है, लेकिन संभावना कम है। ज्योलीकोट को रमणीय स्थल बताते हुए उन्होंने यहां की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। कहा कि यहां समय अच्छा बीता। डा. योगेंद्र के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे।

विज्ञापन


चार दिन से ज्योलीकोट के द काटेज में पत्नी प्रो. मधुलिका बनर्जी, पुत्री सूफी धर्मा और पुत्र सहज किशन के साथ ठहरे डा. यादव ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ज्योलीकोट का प्राकृतिक सौंदर्य दिलकश है और इसका उन्होंने भरपूर आनंद उठाया। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। बीते दिनों आम आदमी पार्टी के घटनाक्रम पर उन्होंने कुछ भी न पूछने का अनुरोध किया। सिर्फ इतना ही कहा कि दिल्ली में आप सरकार के कार्य से वह संतुष्ट हैं और जनता को इसका लाभ जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अन्ना के आंदोलन से जो वातावरण तैयार हुआ वह एतिहासिक रहा। केजरीवाल से हुई राजनीतिक खटास पर बहुत ज्यादा न बोलते हुए उन्होेंने कहा कि जब सत्ता हासिल होती है तो सत्ता के चारों ओर कई शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं।
विज्ञापन


डा. योगेंद्र ने कहा कि अभी नई पार्टी या संगठन खड़ा करने का कोई विचार नहीं है। चंडीगढ़ में देशभर के कार्यकर्ताओं से सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान होता है। उनके और केजरीवाल के बीच गतिरोध दूर होकर फिर स्थिति पूर्ववत होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चमत्कार कभी भी हो सकता है, लेकिन इसकी संभावना कम है। अपने ज्योलीकोट प्रवास के दौरान डा. यादव से सामाजिक कार्यकर्ता डा. ललित जोशी, भुवन जोशी, इंद्र नेगी, मनोज कांडपाल, भुवनेश्वर रावत, हरगोविंद रावत ने भी मुलाकात की। अन्ना आंदोलन के दौरान ज्योलीकोट में हुए धरना-प्रदर्शन की रिकार्डिंग देखी और लोगों की जागरूकता की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed