फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sah's honor for being selected in Sepaktakara Senior National Coaching Camp

सेपकटाकरा सीनियर नेशनल कोचिंग कैंप में चयन होने पर साह का सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sah's honor for being selected in Sepaktakara Senior National Coaching Camp
नैनीताल मे कुलपति प्रो. एनके जोशी रुद्रपुर के छात्र लोकेश शाह को सम्मानित करते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सरदार भगत सिंह महाविद्यालय रुद्रपुर के छात्र लोकेश शाह को सेपकटाकरा सीनियर नेशनल कोचिंग कैंप में
विज्ञापन

चयनित होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी, कुलसचिव खेमराज भट्ट और क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने सोमवार को खेल किट देकर सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि विवि का क्रीड़ा विभाग डॉ. नागेंद्र शर्मा के निर्देशन में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए निरंतर कोशिश करता है।

क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि किंग्स कप वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए 13 जनवरी से तीन मार्च तक गोवा में सेपकटाकरा सीनियर नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित होने वाला है। जिसमें लोकेश शाह का चयन हुआ है। लोकेश को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के भाई मृनाल डोभाल व उनकी पत्नी अनुराधा डोभाल और चंदोला हॉस्पिटल एंड होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. किशोर चंदोला ने भी सम्मानित किया है। वहीं उपकुलसचिव दुर्गेश डिमरी, प्रो. एलएम जोशी, प्रो. संजय पंत, प्रो. राजीव उपाध्याय, डॉ. एचसीएस बिष्ट, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह राणा, डॉ. रीतेश शाह, प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो. कुमुद उपाध्याय, विधान चौधरी आदि ने लोकेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed