फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   sagon tree cut in motahaldu

Nainital News: मोटाहल्दू में सागौन का पेड़ काटा, 10 गिल्टे बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
sagon tree cut in motahaldu
हल्द्वानी। भाखड़ा रेंज से लकड़ी चोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि लकड़ी तस्करों ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग में हल्द्वानी रेंज की मोटाहल्दू बीट से सौगान का पेड़ काट दिया। सुबह वन विभाग की टीम ने सागौन के दस गिल्टे लदा विक्रम पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 4:10 बजे तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी के वनक्षेत्राधिकारी आनंद कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। टीम जब गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू जाने वाली सड़क पर पहुंची तो एक विक्रम आता दिखाई दिया। टेपों को रोका तो उसमें सागौन के 10 गिल्टे लदे थे। टीम ने चालक आकाश निवासी गांधीनगर को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह मोटाहल्दू बीट के प्लाट संख्या 144 से सागौन का पेड़ काटकर ला रहा है। रेंजर ने बताया कि वाहन सीज कर वन परिसर हल्द्वानी में खड़ा कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed