फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Saffron Balam Welcome to my country ...

केसरिया बालम पधारो मेरे देश...

Mon, 06 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Mon, 06 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Saffron Balam Welcome to my country ...

एमआईईटी कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज, लामाचौड़ के दो दिनी वार्षिकोत्सव में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम गूंज-2015 में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। देर शाम डीआईडी फेम पंकज मारवाड़ी ने साथी कलाकारों के साथ राजस्थानी गीत ‘केसरिया बालम पधारो मेरे देश..., ‘मोरिया आछयों बोल्यों रे ढलती रात में... पेश कर समां बांध दिया। स्टार नाइट में लोग जमकर थिरके।

विज्ञापन


रविवार को मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि के कुलपति डा. एचएस धामी, एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन इं. विष्णु शरण अग्रवाल, एमआईईटी कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज संस्थान के चेयरमैन इं. गौरव अग्रवाल, प्रबंध निदेशक डा. बहादुर सिंह बिष्ट ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर शुभारंभ किया। समारोह में एमआईईटी कुमाऊं के छात्रों ने नाटक, कविताओं एवं गीतों के माध्यम से सोशल मैसेज भी दिए। विजय जोशी, हरमनदीप सिंह ने सुरीली आवाज के जादू से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुनील, अजय, रितेश, तरुण के ग्रुप ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में वेशभूषा, मेकअप तथा अनुशासित प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

देर शाम स्टार नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें डीआईडी फेम पंकज मारवाड़ी ने साथी कलाकारों के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

विद्यार्थियों के बीच रोबो कार प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। रोबो कार को गड्ढे, पत्थर, रेत आदि से भरे रास्तों को पार करना था। इसमें सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अजय कुमार और हरमनदीप विजयी रहे। ब्रिज मेकिंग में आईस्क्रीम स्टिक से पुल बनाने की तकनीकी प्रतियोगिता हुई, जिसमें एमआईईटी कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज की टीम ने पुल का माडल तैयार किया। इसमें कमल जोशी विजयी रहे। जंक यार्ड वार में बेकार चीजों से उपयोगी सामग्री टरबाइन, पवन चक्की आदि बनाने के मुकाबले हुए, जिसमें अजय कुमार और कमलजीत कौर विजयी रहे। ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में अंश सक्सेना और समर्थ मिश्रा विजयी रहे। कोडिंग प्रतियोगिता में रश्मि जोशी और दीपा करायत विजयी रहे। डिबगिंग प्रतियोगिता में गुरजीत सिंह, रितेश कांडपाल विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि प्रियंका चौहान, एमआईईटी के निदेशक डा. केएस कार्की, डीन एकेडमिक्स डा. प्राची सिंह, असिस्टेंट प्रो. डॉ. मनीष कुमार पांडे, डा. ज्योत्सना जोशी, तरुण सक्सेना, मनीषा कोरंगा, विवेक राणा, मीना पांडेय, इंद्रजीत सिंह, मयंक मित्तल, नमित त्रिपाठी, काजल माहेश्वरी, दीपक सिंह रावत, अंकुर पाल, दीपक रावत, ज्योति चौधरी, दिनेश कांडपाल, उमेश पाठक, मिताली कपिल, रविशंकर जोशी, मनीषा अग्रवाल, दीपक भट्ट, प्रदीप कन्याल, गौरव जोशी, हितेश उप्रेती, हिमानी सक्सेना आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed