{"_id":"6af360f0eaa24e62320570a3","slug":"safety-railings-being-installed-at-may-villa-compound-a-relief-nainital-news-c-238-1-ntl1003-132290-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मे-विला कंपाउंड में लग रही सुरक्षा रेलिंग, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मे-विला कंपाउंड में लग रही सुरक्षा रेलिंग, राहत
Tue, 10 Nov 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका के अपर मॉल रोड वार्ड में स्थित मे-विला कंपाउंड के आवासीय क्षेत्र के पास इन दिनों सुरक्षा रेलिंग लगाई जा रही हैं। क्षेत्रवासियों ने सभासद पूरन सिंह बिष्ट को संकरे रास्ते की समस्या बताई थी। सभासद का कहना है कि पालिका की ओर से अवमुक्त राशि से कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों की सुरक्षा हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य को सराहनीय पहल बताया।
विज्ञापन