फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Russi bypass bridge damaged in Nainital

भूस्खलन में रूसी बाईपास का बड़ा हिस्सा दरका, आवागमन ठप

Tue, 24 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Tue, 24 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Russi bypass bridge damaged in Nainital
नैनीताल में क्षतिग्रस्त रूसी बाइपास पुल - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सोमवार को हुई बरसात के चलते रूसी बाईपास में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन सड़क का एक बड़ा हिस्सा दरक कर सौलिया गधेरे में समा गया। इससे जहां एक ओर लोनिवि द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कलई खुलकर सामने आ गई हैं, वहीं भूस्खलन के बाद बाईपास में रूसी से सरिताताल को वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य को लेकर रोष जताया है। भूस्खलन से पुल को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि लोनिवि ने करोड़ों रुपये की लागत से रूसी बाईपास पर निर्माण कराया जा रहा है। नैनीताल में वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए ही इस बाईपास को शासन से मंजूरी मिली थी। बाईपास को बेहतर बनाने के लिए कार्यदायी संस्था ने सड़क में पड़ने वाले दो गधेरों पर बड़े पुल भी बनाए हैं। रूसी की ओर जाने वाली रोड में पड़ने वाले पहले पुल से सटाकर कार्यदायी संस्था ने गधेरे से भूकटाव को रोकने के लिए आरसीसी की दीवार खड़ी की थी। बताया जाता है कि सोमवार को हुई बरसात में एकाएक आरसीसी की दीवार और सड़क का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गधेरे में समा गया।
विज्ञापन


भूस्खलन की सूचना पर ग्वल सेना के संस्थापक पूरन मेहरा, रूसची के ग्राम प्रधान हिमांशु पांडे, पान सिंह खनी, राज्य आंदोलनकारी पान सिंह और किशन गिरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सड़क के बड़े हिस्से के दरकने के कारण बाईपास में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। ग्वल सेना के संस्थापक पूरन मेहरा और ग्राम प्रधान हिमांशु पांडे ने आरोप लगाया है कि कार्यदायी संस्था और ठेकेदार द्वारा बाईपास निर्माण में गुणवत्ता पर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया निर्माणकार्य की पोल पहली बरसात में ही खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed