फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rural road and landed Khurpatal Mogul

सड़क पर उतरे खुर्पाताल मंगोली के ग्रामीण

Sun, 15 Feb 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटाबाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटाबाग Updated Sun, 15 Feb 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

बीते दिवस शिक्षक से हुई लूट की घटना के विरोध में शनिवार को खुर्पाताल मंगोली के दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने कालाढूंगी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही बदमाशों की तत्काल गिरफ्तार की मांग को लेकर आंदोलन की धमकी दी।

विज्ञापन


बीते दिवस कमोला निवासी बजौन फगुन्या खेत प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक हरीश राणा की सीबी जेड मोटर साइकिल एवं नगदी बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट ली थी। शनिवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, महेंद्र कुमार चौधरी, देवकी बिष्ट, मीना रौतैला, बीसी कफल्टिया, नीमा बेलवाल, मंगोली के प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट समेत दर्जनों ग्रामीण तहसील पर धरना-प्रदर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन तहसील बंद होने के कारण ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी पंकज कुमार उपाध्याय को ज्ञापन देने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि कालाढूंगी पुलिस की लापरवाही के चलते ही क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, रघुवर सिंह बिष्ट, गोविंद राणा, गिरीश बहुखंडी, मनमोहन कनवाल, आन सिंह मेहरा, कमला आर्या, बच्ची सिंह अधिकारी, किसन राम, हेमा देवी, देव सिंह, यशपाल सिंह, कमला देवी, चंपा मेहरा, सोनी गोस्वामी, भगवान सिंह रौतेला, महेंद्र बिष्ट, तारा चंद्र पांडे, एनबी बेलवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed