फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rupesh Yadav won the 5,000-meter race

रूपेश यादव ने जीती 5000 मीटर की दौड़

Fri, 11 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Fri, 11 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rupesh Yadav won the 5,000-meter race
sports

पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5000 मीटर की दौड़ में रूपेश यादव प्रथम, मनोज सिंह द्वितीय और हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। डीएफओ कहकशां नसीम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


महाविद्यालय क्रीड़ा मैदान में आयोजित छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मनोज सिंह प्रथम, विद्या निवास द्वितीय और ऋषि सिंह तीसरे स्थान पर रहे, जबकि छात्रा वर्ग में नेता प्रथम, कविता बोरा द्वितीय व हेमा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


200 मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में सोनिया रावत प्रथम, रूपा बिष्ट द्वितीय, नीलम तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद छात्र वर्ग में विजय रावत प्रथम, दिनेश चौधरी द्वितीय, अनिल सिंह  तृतीय, लंबी कूद छात्रा वर्ग में नेहा प्रथम, सेज कौर द्वितीय, सोनिया रावत तृतीय, छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मनोज सिंह प्रथम, विजय द्वितीय, रविंद्र सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला प्रक्षेपण छात्र वर्ग में हिमांशु रावत प्रथम, सचिन द्वितीय, मुकेश कुमार तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में ललिता प्रथम, सोनू द्वितीय, नीलम मनराल तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. संगीता गुप्ता और डा. डीएन जोशी द्वारा किया गया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी डा. जीसी पंत, डा. अधीर कुमार, संजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed