फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rupees worth lakhs recovered from the house of executive engineer arrested for taking bribe in haldwani

Haldwani: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए अधिशासी अभियंता के घर से लाखों रुपये बरामद, तीन टीमों ने रात भर खंगाले घर

Thu, 23 May 2024 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 23 May 2024 01:16 PM IST
सार

Haldwani: लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Rupees worth lakhs recovered from the house of executive engineer arrested for taking bribe in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की तीन टीमों ने अधिशासी अभियंता के देहरादून स्थित घर, हल्द्वानी किराए के मकान और ऊंचापुल स्थित लघु सिंचाई कार्यालय की रात भर जांच की। जांच में टीम ने 23.97 लाख कैश बरामद किया।

बता दें कि विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचकर शिकायत कि थी कि लघु सिचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र श्री हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी उनसे घूस मांग रहा है। कहा कि 10 लाख के काम के एवज में 20 प्रतिशत राशि घूस के तौर पर मांगी जा रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: चंपावत में नाबालिग किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, गांव का युवक करता था दुष्कर्म; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करने में शिकायत सही पाई गई। विजिलेंस टीम ने आरोपी ईई को 50 हजार रुपये लेते हुए सिक्स सीजन रिजॉट, नया गांव कालाढूंगी के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। साथ ही उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया।

सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि देर रात तीन टीमें बनाई गई। एक टीम देहरादून से ही ईई कृष्ण सिंह के देहरादून स्थित आवास पहुंची। यहां जांच में 16.73 लाख कैश बरामद हुआ। दूसरी टीम ने हल्द्वानी स्थित किराए के घर में छापा मारा। यहां से 3.38 लाख कैश बरामद किया। उधर ईई के ऊंचापुल स्थित कार्यालय से 3.38 लाख रुपये कैश बरामद किया।

विजिलेंस करेगी ईई के बैंक लॉकर की जांच
विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बैंक खातों की जानकारी के साथ लॉकर के बारे में भी पूछा गया। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम लॉकरों की जांच कर सकती है या बैंकों को पत्र लिखकर लॉकर सीज करवा सकती है।

देर रात तक घूमाता रहा, नहीं बताई चाबी
अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह बहुत शातिर है। उसने पुलिस को पहले हल्द्वानी स्थित घर की चाबी नहीं दी। चाबी न होने की बात कहकर टहलाता रहा। सख्ती करने पर उसने चाबी दी। इसके बाद उसने अलमारी, लॉकर की चाबी नहीं दी। काफी ढूंढ़ने के बाद भी चाबी नहीं मिली। इसके बाद सख्ती बरतने पर उसने चाबी के बारे में बताया कहा कि कार्यालय की अलमारी की चाबी भी काफी देर में दी।

ऑफिस में भी रखता था घूस की रकम
अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह घूस की रकम भी ऑफिस की अलमारी में रखता था। उसे पता था कि विजिलेंस उसके कार्यालय में छापा नहीं मारेगी। छापा मारने के बाद ऑफिस की अलमारी से भी रकम बरामद हुई।

अलग-अलग पैकेटों में रखे गए थे पैसे
कृष्ण सिंह के देहरादून और हल्द्वानी आवास में छापा मारने के दौरान पुलिस को कई लिफाफे मिले। इन्हीं लिफाफों में रकम रखी गई थी। किसी लिफाफे में 20 तो किसी में दो लाख रुपये निकल रहे थे। विजिलेंस अनुमान लगा रही है कि यह पैसा अलग-अलग ठेकेदारों से घूस के रूप में लिया गया होगा। तभी रकम लिफाफों में मिली।

ईई की डायरी भी ले गई विजिलेंस
विजिलेंस के हाथ ईई की डायरी लगी है। सूत्रों के अनुसार इस डायरी में उसका काला चिट्ठा है। उसमें उसने ठेकेदारों का हिसाब बनाया हुआ है कि किस ठेकेदार से कितना रूपया लेना है। उसने कितने रुपये के काम किए हैं। विजिलेंस अब इन ठेकेदारों से भी पूछताछ कर सकती है।

ईई की संपत्ति भी खंगालेगी टीम, आय से अधिक संपत्ति मिलने पर होगी कार्रवाई
अधिशासी अभियंता के घर से भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद विजिलेंस ने ईई की संपत्ति खंगालानी शुरू कर दी है। साथ ही उसकी जमीन और बेनामी संपत्ति की भी जांच की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति निकलने पर भी कार्रवाई होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed