Uttarakhand: चंपावत में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, गांव का युवक करता था दुष्कर्म; जानें पूरा मामला
चंपावत जिले के लोहाघाट शहर में एक नाबालिग किशोरी ने दुष्कर्म के बाद बच्चे को जन्म दिया है। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत जिले के लोहाघाट शहर में एक नाबालिग किशोरी ने दुष्कर्म के बाद बच्चे को जन्म दिया है। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ये पढ़ें- Pithoragarh: कुमाऊं DIG ने धारचूला में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, जानें क्या बोले डीआईजी
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग छात्रा के साथ क्षेत्र का एक युवक लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। बालिका ने बुधवार को चंपावत जिले के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अंजू यादव कर रही हैं। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।