फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rudrapur's missing driver Bhugendra's dead body found in Tanda forest

Nainital News: रुद्रपुर के लापता चालक भूगेंद्र का निकला टांडा जंगल में मिला शव

Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur's missing driver Bhugendra's dead body found in Tanda forest
हल्द्वानी। टांडा जंगल में एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मिली लाश की शिनाख्त रुद्रपुर के भूगेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई है। बेटे करन ने आरोप लगाया है कि उसके पिता की हत्या की गई है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर पुलिस चेक पोस्ट से करीब दो किमी दूर जिले की सीमा पर टांडा जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति का शव अर्द्धनग्न हालत में शव मिला था। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई ही थी कि शुक्रवार सुबह रुद्रपुर के वार्ड नंबर एक में गंगापुर रोड स्थित ग्रींस कॉलोनी निवासी करन चौहान अपने ताऊ के साथ मोर्चरी पहुंचा। दोनों ने शव की शिनाख्त भूगेंद्र सिंह के रूप में की।
विज्ञापन

इसके बाद करन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उसमें बताया कि उसके पिता भूगेंद्र टाटा मैजिक चलाते थे। इन दिनों वह घर पर ही थे। बीती 11 जून को उनके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति का फोन आया था। उसके बाद वह बाइक लेकर शाम चार बजे चले गए। करीब तीन घंटे बाद फोन किया तो पिता ने बताया कि एक से दो घंटे में घर आ जाएंगे लेकिन वह नहीं आए। रात में फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन 12 जून को करन गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने गया तो पता चला कि टांडा जंगल में एक शव मिला है। इस पर वह हल्द्वानी स्थित मोर्चरी पहुंचा और शिनाख्त की। भूगेंद्र मूल रूप से हापुड़ जिले गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव माहपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में वह परिवार के साथ रुद्रपुर में ही रह रहे थे। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed