{"_id":"6a21d3079e950ef1a70c28f4","slug":"rudrapur-knocks-agra-out-of-the-tournament-nainital-news-c-238-1-shld1023-126718-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रुद्रपुर ने आगरा को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रुद्रपुर ने आगरा को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
Fri, 05 Jun 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए और अमर उजाला के सहयोग से फ्लैट्स मैदान बृहस्पतिवार को 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। कुमाऊं मंडल आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा ने शॉट लगाकर शताब्दी वर्ष के टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबले में रुद्रपुर ने आगरा का हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार शाम मैच के शुरुआती पलों से ही रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का परिचय दिया। टीम के बेहतरीन तालमेल और सटीक पास के चलते मध्यांतर तक यूएस नगर रुद्रपुर की टीम 2-1 की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में पहुंच गई। मध्यांतर के बाद आगरा ने वापसी के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन रुद्रपुर के मजबूत डिफेंस ने उनके हर हमले को नाकाम कर दिया। मैच के आखिरी मिनटों में रुद्रपुर ने एक और गोल दागकर स्कोर 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व तल्लीताल से लेकर मॉल रोड होते हुए खेल मैदान तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नैनीताल का गौरव बढ़ाने वाले ओलंपियन राजेंद्र रावत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट और ललित शाह को सुसज्जित वाहन में सम्मानपूर्वक लाया गया। शोभायात्रा में पुलिस बैंड, पारंपरिक छोलिया नृत्य और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। मैच का संचालन मनोज कुमार ने किया जबकि रेफरी की भूमिका मनीष द्विवेदी और रवि जयसवाल ने निभाई। विधायक सरिता आर्या, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, डीएसए उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह, पंकज बर्गली आदि मौजूद रहे। डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने कहा कि ट्रेड्स कप ने अपने सफल 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस वर्ष विजेता टीम को 1.5 लाख रुपये और उपविजेता को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। देशभर से आई 50 टीमें इस गौरवशाली खिताब के लिए अपना दम दिखाएंगी। नॉकआउट टूर्नामेंट में एक टीम को फाइनल तक पहुंचने में पांच से छह मैच खेलने पड़ेंगे।
विज्ञापन
खेल केवल हार-जीत का जरिया नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का मंच है। ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
-दीपक रावत, कुमाऊं आयुक्त
नैनीताल की खेल विरासत के 100 वर्ष पूरे होना एक गौरवशाली उपलब्धि है। ऑल इंडिया ट्रेड्स कप का यह शताब्दी वर्ष न केवल हमारी खेल परंपरा को जीवंत रखता है बल्कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच भी प्रदान करता है।
- डीके शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता व चेयरमैन, बार काउंसिल ऑफ इंडिया
आज के मुकाबले
-पहला मुकाबला
दोपहर दो बजे से कोहिनूर हॉकी क्लब पीलीभीत और चांदपुर हॉकी क्लब
-दूसरा मुकाबला
दोपहर 3:30 से सीबी क्लब ग्वालियर और काशीपुर इलेवन
-तीसरा मुकाबला
शाम 4:45 से-डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर और प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर