फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rudrapur College final admission

रुद्रपुर महाविद्यालय का फाइनल में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur College final admission
हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज में कुमाऊं विवि की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी महिला वालीबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज की टीम के पास फाइनल में पहुंचने का अंतिम मौका रहेगा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच रुद्रपुर और महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के बीच खेला गया। रुद्रपुर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंतिम सेमीफाइनल मैच का पहला सेट एमबीपीजी और श्री राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर के बीच खेला गया। दूसरा सेट मंगलवार को खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में रुद्रपुर से भिड़ेगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व महिला महाविद्यालय हल्द्वानी और चंद्रावती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के मध्य मैच खेला गया इसमें महिला महाविद्यालय की टीम 2-0 से विजय हुई। बाद के मैचों में हार के कारण टीम आगे का सफर तय नहीं कर पाई। दूसरा मैच डीएसबी परिसर नैनीताल और पीजी कॉलेज रामनगर के बीच खेला गया। इसमें पीजी कॉलेज रामनगर की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच श्री राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर और राजकीय महाविद्यालय सितारगंज के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें श्री राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर की टीम विजेता रही। चौथा मैच लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ और पीजी कॉलेज रुद्रपुर के बीच खेला गया। इसमें रुद्रपुर की टीम ने हल्दूचौड़ को 25-1 से पराजित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य शशि पुरोहित, डॉ. ऋतुराज पंत, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. गीता पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed