फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ruckus at Workers Facilitation Center, Rasta Jam, Operator Center closed and ran

श्रमिक सुविधा केंद्र पर हंगामा, रास्ता जाम, संचालक सेंटर बंद करके भागा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Workers Facilitation Center, Rasta Jam, Operator Center closed and ran
श्रमिक सुविधा केंद्र पर लगा महिलाओं का हुजूम
हल्द्वानी। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के जगदंबा नगर स्थित श्रमिक सुविधा केंद्र पर बुधवार को सैकड़ों महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। श्रमिक सुविधा केंद्र पर पंजीकरण से लेकर कार्ड का नवीनीकरण आदि कोई कार्य न होने से गुस्साए लोगों ने दो नहरयिा रोड जाम कर दिया। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लोगों को किसी तरह शांत किया। इधर, बवाल होने पर सुविधा केंद्र का कर्मचारी सेंटर में ताला डालकर भाग गया। बाद में महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने उपश्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर इस मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

श्रमिक सुविधा केंद्र की ओर से लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और रामपुर रोड समेत हल्द्वानी के श्रमिकों को 22 जनवरी की तिथि पंजीकरण एवं कार्ड का नवीनीकरण करने के लिए दी गई थी। लिहाजा इन क्षेत्रों के गरीब महिला एवं पुरुष श्रमिक बड़ी संख्या में मंगलवार की देर रात 12 बजे के बाद ही श्रमिक सुविध केंद्र पर पहुंच गए और सुबह को अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे। बुधवार को सुबह श्रमिक सुविधा केंद्र खुलता, इससे पहले ही वहां सैकड़ों की संख्या में श्रमिक जमा हो गए।
विज्ञापन

करीब 12 बजे श्रमिक सुविधा केंद्र पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण हंगामा होने लगा। महिला श्रमिकों ने बताया कि सेंटर कर्मचारी द्वारा कार्ड का नवीनीकरण करने पर उनसे एटीएम कार्ड और बैंक खाते का नंबर मांगा गया तो लोगों ने इसमें असमर्थता जताई। इस पर कर्मचारी ने नवीनीकरण और पंजीकरण दोनों का काम बंद कर दिया। इसके बाद केंद्र पर 10 से 12 घंटे से लाइन में लगे लोगों में आक्रोश फैल गया और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ सड़क तक आने से दो नहरिया रोड जाम हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया। तड़के चार बजे से अपनी बारी के इंतजार में बैठी सुनीता, गोविंदी गैडा, आशा, मुन्नी ने बताया कि वे लोग बिंदुखत्ता से पंजीकरण कराने के लिए आए थे लेकिन लेकिन शाम चार बजे तक उनका कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed