फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   RSS initiative: Now doctors will give consultation on phone

आरएसएस की पहल: अब डॉक्टर फोन पर देंगे परामर्श

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
RSS initiative: Now doctors will give consultation on phone
हल्द्वानी। कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ हल्द्वानी ने पहल की है। अब सात एलोपैथिक, 11 आयुर्वेदिक और चार होम्योपैथिक डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे। जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वयंसेवकों की टोलियों का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

संघ कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला संघ चालक डॉ. नीलांबर भट्ट ने कहा कि एक टीम कोविड मरीजों को प्लाज्मा, रक्तदान और रोगी वाहन से जुड़े कार्य में जुटी है। यह टीम प्लाज्मा के लिए ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है, जो 28 दिन या उससे पूर्व कोरोना को मात दे चुके हैं। हल्द्वानी नगर के भीतर रोगियों को घर से अस्पताल या एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल या घर तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। अस्पतालों से संक्रमित रोगियों के तीमारदारों व होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित परिवारों के लिए भोजन, दवा घर तक पहुंचाने की व्यवस्था के लिए भी टीम बनाई गई हैं। डॉ. भट्ट ने बताया कि स्वयंसेवकों की ओर से नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया जाएगा। संघ की एक टोली कोविड-19 सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों व सफाई कर्मचारियों को काढ़ा व चाय वितरण का कार्य कर रही है। डॉ. भट्ट ने मौजूदा समय में घर पर रहने ओर मास्क लगाकर ही निकलने की सभी से अपील की है। इस मौके पर क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉक्टर का नाम मोबाइल नंबर परामर्श का समय
एलोपैथिक डॉक्टर
डॉ. नीलांबर भट्ट 8171785777 शाम साढ़े चार से छह
डॉ. डीसी पंत 9927024102 शाम चार से छह
डॉ. एएन सिन्हा 9927713234 शाम छह से सात
डॉ. रोहित गोयल 9085097377 शाम छह से सात
डॉ. भारत भूषण 9411515337 शाम पांच से सात
डॉ. एमसी तिवारी 7060067823 शाम छह से सात
डा. दीपक अग्रवाल 8375994559 दोपहर एक से तीन
होम्योपैथिक डॉक्टर
डॉ. एस शर्मा 9410937888 सुबह 10 से शाम चार
डॉ. अशोक लोहनी 9412034443 सुबह 10 से शाम चार
डॉ. आरएस भान 9897271337 सुबह 10 से शाम चार
डॉ. गौरव बिष्ट 7737269262 सुबह 10 से शाम चार
आयुर्वेदिक डॉक्टर
डॉ. विनय खुल्लर 9897869586 24 घंटे
डॉ. एनके मेहता 9412383283 10 से 4
डॉ. राहुल गुप्ता 8979921877 10 से 4
डॉ. आरसी जोशी 9411163117 10 से 4
डॉ. अतुल राजपाल 7017925804 10 से 4
डॉ. पीडी जोशी 9837531514 10 से 4
डॉ. गौरव बिष्ट 9412169183 10 से 4
डॉ. आदित्य लोहनी 7017809991 10 से 4
डॉ. दीपक रावत 9690488105 4 से 6
डॉ. दीपाली दुर्गापाल 7983649576 पांच से सात
डॉ. पंकज पांडे 9536299335 तीन से छह
मनोवैज्ञानिकों के पास पहुंच रहे फोन
हल्द्वानी। सर मुझे कोरोना तो नहीं हो जाएगा। कोई अनहोनी तो नहीं हो जाएगी। कुछ इस तरह के फोन आजकल मनोवैज्ञानिकों के पास आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर कुछ बातों का ध्यान रखें तो मानसिक परेशानी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल के मानसिक रोग विभाग के मनोवैज्ञानिक डॉ. युवराज पंत कहते हैं कि कोरोना को लेकर मौजूदा परिस्थितियां हैं, उसे लेकर कई लोगों में तनाव, घबराहट की बात सामने आ रही है। प्रतिदिन चार से पांच फोन आते हैं, जिसमें कई को कोराना नहीं होता है, लेकिन उनके आसपास किसी के बीमारी या निधन या सूचना आई होती है जिससे वह घबरा जाते हैं। वे बार- बार ऑक्सीजन लेविल चेक करते हैं। कुछ कोरोना रोगियों के फोन भी आए। उनको सलाह दी गई। इसमें ऑक्सीजन लेवल पर सकारात्मक असर डालने वाली एक्सरसाइज बताई गई, जिसका उन्हें लाभ हुआ है। मानसिक परेशानी में ऑक्सीजन के लेवल पर भी असर पड़ता है। कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो मानसिक दिक्कत से बच सकते हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)

सलाह
- दिन में दो से तीन बार गहरी सांस लें उसे कुछ देर रोकें फिर छोड़े। यह क्रम 15-20 मिनट तक कर सकते हैं। इससे काफी लाभ होगा।
- खुशनुमा चीजों में व्यस्त रखें। टीवी, इंटरनेट पर हास्य से जुड़ी चीजों को देंखे।
- किताबों को पढ़ें
- सकारात्मक सूचनाओं को देखें-सुनें
- परिवार को समय दें, बच्चों के साथ खेले
- हल्का वाद्य संगीत सुनें
- पानी का सेवन ज्यादा करें
- ताजे फल, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करें
-ताजा, गर्म और खाना आएं, गरिष्ठ भोजन के सेवन से बचें
अस्पताल, ऑक्सीजन को लेकर पूछ रहे सवाल
हल्द्वानी। फिजिशयन डॉक्टर डीसी पंत का कहना है कि उनके पास मरीजों के प्रतिदिन 55 से 60 कॉल आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर कॉल देहरादून और अन्य शहरों की होती हैं। फोन करने वाले ऑक्सीजन और अस्पताल की उपलब्धता के बारे में पूछ रहे हैं। बुखार, खांसी या गले में खरास, बदन दर्द जैसी तकलीफों के बारे में भी राय ली जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों के मन में एक अनावश्यक दबाव सा है। संक्रमण से पहले ही लोग उस बीमारी के प्रति भयभीत हो रहे हैं जबकि कई लोगों को सामान्य मौसमी तकलीफ भी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed