{"_id":"693b2ea99c24629cb5027081","slug":"rs-407-crore-approved-for-construction-of-vendor-zone-nainital-news-c-238-1-ntl1003-120926-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वेंडर जोन निर्माण के लिए 4.07 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वेंडर जोन निर्माण के लिए 4.07 करोड़ रुपये मंजूर
Fri, 12 Dec 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नगर के पंत पार्क क्षेत्र में बने अस्थायी वेंडर जोन से शीघ्र ही शहर को मुक्ति मिलने वाली है। पालिका की ओर से मल्लीताल स्थित पुराने लकड़ी टाल परिक्षेत्र में प्रस्तावित वेंडर जोन के लिए 4.07 करोड़ रुपये की डीपीआर को शासन ने मंजूर कर लिया है। शासन की ओर से धन आवंटन के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के क्रम में पालिका की ओर से नगर में स्थायी वेंडर जोन बनना है। प्रशासक के कार्यकाल में हुई वेडिंग कमेटी की बैठकों के बाद मल्लीताल लकड़ी टाल में वेंडर जोन बनाया जाना तय हुआ। पालिका की ओर से वेंडर जोन निर्माण के लिए शासन को 4.07 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई थी। दोे मंजिला भवन में 125 वेंडरों के लिए व्यवस्था की गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि अग्रिम चरण में धन अवमुक्त होने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।