{"_id":"5776be974f1c1b0b7279b606","slug":"roza-iftar-party-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में दी रोजा इफ्तार पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में दी रोजा इफ्तार पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में दी रोजा इफ्तार पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। शहर में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इस मौके पर आसमान की ओर उठे हजारों हाथों ने कौम व मुल्क की तरक्की की दुआएं मांगी। जामा मस्जिद में शहर पेश इमाम मौलाना हसन रजा मिस्वाही ने अलविदा की नमाज अदा करायी। मौहल्ला खताड़ी स्थित बड़ी मस्जिद में मुफ्ती वसीम ने अलविदा जुमे की नमाज अदा करायी।
विज्ञापन
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों के पास एसडीएम पारितोष वर्मा, तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, सीओ स्वतंत्र कुमार, कोतवाल बलजीत सिंह भाकुनी, एसएसआई प्रमोद पाठक, एसआई बीसी मासीवाल गश्त करते रहे।
विज्ञापन