फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Routes of two trains originating from Lalkuan to change due to Chandigarh block.

Nainital News: चंडीगढ़ ब्लॉक के चलते लालकुआं से चलने वाली दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Routes of two trains originating from Lalkuan to change due to Chandigarh block.
लालकुआं। चंडीगढ़ स्टेशन पर पावर एवं यातायात ब्लॉक के चलते रेलवे ने लालकुआं से संचालित ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। लालकुआं से तीन और 10 अक्तूबर तक चलने वाली 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस अब चंडीगढ़ के बजाय अंबाला कैंट-सहनेवाल-सिरहिंद के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इसी तरह अमृतसर से तीन और 10 अक्तूबर को चलने वाली 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी और चंडीगढ़, मोहाली तथा न्यू मोरिंडा जंक्शन पर नहीं रुकेगी। वहीं, रामनगर से चंडीगढ़ जाने वाली 15063 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14, 21, 28 सितंबर तथा पांच और 12 अक्तूबर को अंबाला कैंट तक ही चलेगी। वापसी में 15064 चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस इन्हीं तिथियों पर चंडीगढ़ के बजाय अंबाला कैंट से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed