फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Route plan released for traffic arrangement

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए रूट प्लान जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Route plan released for traffic arrangement
हल्द्वानी। जिला पुलिस ने सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार के लिए फिर रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। नए प्लान के अनुसार पहाड़ की ओर जाने वाले रामपुर और बरेली मार्ग के वाहन पंचायत घर पर रोककर कालाढूंगी रोड की तरफ भेजे जाएंगे। पुलिस ने जाम से निबटने के लिए यह योजना तैयार की है।
विज्ञापन

एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार नैनीताल और भीमताल रोड से बरेली या रामपुर रोड की तरफ जाने वाले वाहन नरीमन तिराहे से गौलापार होते हुए तीनपानी गोला बाईपास रोड से गुजरेंगे।
विज्ञापन

- पहाड़ से रामनगर-कालाढूंगी की ओर जाने वाले वाहन कॉलटैक्स तिराहा पनचक्की, लालडांठ बाईपास होते हुए कालाढूंगी मार्ग पर जाएंगे।
- काठगोदाम से भीमताल मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले वाहन एचएमटी मार्ग का प्रयोग करेंगे।
- नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन सीधे नैनीताल मार्ग से जाएंगे।
- नैनीताल रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन सीधे मंगल पड़ाव की ओर जाएंगे।
- गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफआई रामपुर रोड से निकलेंगे।
- बरेली रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन मोती नगर तिराहा, पंचायत तिराहा से कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।
- रामपुर रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर से कालाढूंगी रोड की तरफ भेजे जाएंगे।
- नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों को कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।
नैनीताल में बुकिंग वालों को मिलेगी वरीयता : एसपी
एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार नैनीताल शहर में सिर्फ नैनीताल के स्थानीय निवासी या होटल में बुकिंग कराए पर्यटक, आवश्यक सेवा वाहन के अलावा किसी अन्य प्रकार के निजी चार पहिया वाहन या व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नैनीताल शहर में पार्किंग भरने पर चालक रूसी बाईपास पार्किंग -1, रूसी बाईपास पार्किंग-2 में वाहनों को खड़ा करेंगे। शटल सेवा के माध्यम से भी नैनीताल में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed