फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Route diversion plan released for Diwali, Govardhan Puja, Bhaiya Dooj and weekends in haldwani

Haldwani Traffic: आज से तीन नवंबर तक हल्द्वानी शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन, देख लें नया रूट प्लान

Wed, 30 Oct 2024 10:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। डायवर्जन प्लान 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रभावी रहेगा। जानिए क्या रहेगा वाहनों का नया रूट...

विज्ञापन
Route diversion plan released for Diwali, Govardhan Puja, Bhaiya Dooj and weekends in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। डायवर्जन प्लान 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रभावी रहेगा। 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगा।

विज्ञापन

ये रहेगा वाहनों का रूट

  • बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से नरीमन तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास से नरीमन तिराहा होकर जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा के बाद कालाढूंगी होकर जाएंगे।
  • कालाढूंगी रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन लालडांठ तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कालटैक्स तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले सभी वाहन नरीमन तिराहा से गौला बाईपास और कॉलटैक्स, हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • रामनगर व बाजपुर से कालाढूंगी होकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी वन होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

 

यातायात दबाव बढ़ने पर ये होगा

  • काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर शाम पांच बजे से नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होकर कालाढूंगी होकर जाएंगे।
  • अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंचीधाम से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नंबर वन बैंड ज्योलीकोट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होकर कालाढूंगी आएंगे और फिर गंतव्य को जाएंगे।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed