फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Route diversion plan made for National Games closing ceremony in haldwani

Haldwani Route Diversion: नेशनल गेम्स समापन समारोह के लिए बनाया रूट डायवर्जन प्लान, ये रहेगी खास व्यवस्था

Thu, 13 Feb 2025 11:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:35 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को शहर में रहेंगे। नेशनल गेम्स के समापन को लेकर उस दिन के लिए शहर में यातायात का डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Route diversion plan made for National Games closing ceremony in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को शहर में रहेंगे। नेशनल गेम्स के समापन को लेकर उस दिन के लिए शहर में यातायात का डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। छोटे वाहनों का डायवर्जन दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। बरेली रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहन मोतीनगर तिराहा, डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए जाएंगे। वे पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होते हुए निकलेंगे। अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा, आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा, क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए जाएंगे।

इसी प्रकार रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन पंचायतघर तिराहा, देवलचौड़ तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर, कालाढूंगी होकर जाएंगे। चोरगलिया रोड से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी वाहन कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से पहले गौला नदी कच्चा रास्ता होते हुए आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने से तीनपानी फ्लाईओवर होकर जाएंगे। कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन

अल्मोड़ा व भवाली रोड से मैदानी क्षेत्र रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढूंगी सितारगंज को जाने वाले समस्त वाहन भवाली चौराहा से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा होते हुए नंबर एक बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय, रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से जाएंगे। नैनीताल से मैदानी क्षेत्र रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढुंगी, सितारगंज को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तेश्वर भीमताल पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन भीमताल खुटानी बैड से डायवर्ट होकर भवाली चौराहा से मस्जिद तिराहा होते हुए नंबर एक बैंड से होते रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से जाएंगे। भीमताल से हल्द्वानी को आने वाले वाहन भीमताल बाईपास (थाना गेट) से डायवर्ट होकर गोरखपुर तिराहा से खुटानी बैंड से भवाली से होकर जाएंगे।

ये भी खास व्यवस्था

- बनभूलपुरा गौलापुल फाटक, इन्द्रानगर फाटक, आंवला गेट रेलवे फाटक से गौलापार की ओर आवागमन बंद।

- काठगोदाम नरीमन तिराहा से व तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार की ओर समस्त वाहन प्रतिबंधित।

- समापन कार्यक्रम स्थल गौलापार स्टेडियम में व्यक्ति पास के आधार पर ही प्रवेश।

- पास धारक समय 12:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल में पहुंच जाएं।

- पास धारक वाया नरीमन चौराहे होते हुए स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।

- कालाढूंगी रोड, बरेली रोड व रामपुर रोड से आने वाले पास धारक तीनपानी होकर आएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed