{"_id":"891124eb4259b1e7706fe5b689accbd9","slug":"rounding-up-stray-animals-from-the-campaign-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा जानवरों की धरपकड़ को अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा जानवरों की धरपकड़ को अभियान आज से
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Mon, 20 Apr 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन के निर्देश के बाद हरकत में आई नगर पालिका सोमवार से नगर क्षेत्र में आवारा जानवरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाएगी। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से रविवार को पूरे क्षेत्र में मुनादी कर दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी और कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी पान सिंह बोहरा ने बताया कि मल्लीताल स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दर्जनों जानवर दिन भर सड़कों के किनारे मंडराते रहते हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोमवार से नगर में कहीं भी आवारा जानवर नजर आएंगे तो उन्हें पकड़कर गौशालाओं में भेज दिया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वह अपने जानवरों को बाजार क्षेत्र में आवारा न छोड़ें अन्यथा पशुपालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन