फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Role of teachers important in building society: Bhagat

समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम: भगत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Role of teachers important in building society: Bhagat
हल्द्वानी। पूर्व मंत्री और कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज जबकि कुछ युवा नशे की ओर से आकर्षित हो रहे हैं, उन्हें इस दलदल से मुक्ति दिलाने में शिक्षक ही कारगर भूमिका निभा सकते हैं। वह लामाचौड़ स्थित एमआईआईटी कुमाऊं के परिसर में आयोजित देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम बृहस्पतिवार को अमर उजाला और देवभूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के 47 शिक्षकों को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2022 से नवाजा गया। अवॉर्ड दो श्रेणियों में दिया गया। प्रथम श्रेणी में शिक्षण व प्रशासनिक कार्य के लिए प्रिंसिपल ऑफ द ईयर और दूसरी शिक्षण श्रेणी में टीचर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, एसएसजे विवि अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार तारा चंद्र गुरूरानी, पूर्व संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा एवं प्रबंध निदेशक एमआईईटी कुमाऊं डॉ. बीएस बिष्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एकल विद्यालय अमरनाथ जोशी ने शिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। चयन समिति में उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरएस भाकुनी, संयुक्त निदेशक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, एमबीपीजी के प्रो. महेश कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह थे। संचालन पूजा जोशी ने किया। नटराज डांस एकेडमी हल्द्वानी की निदेशक वंदना शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. कमल सिंह रावत, सह संयोजक वात्सल्य शर्मा, डॉ. रितू तेवती, डॉ. एमके शर्मा, जसवंत सिंह, गोपाल भट्ट, नरेंद्र किरौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
टीचर ऑफ द ईयर
रोशनी कुंवर (पौड़ी गढ़वाल), गायत्री पांडेय (यूएस नगर), सुनीता भटनागर (नैनीताल), दीप्ती पांडेय (नैनीताल), दीपा रावत (अल्मोड़ा), हेमंत कुमार चौकियाल (रुद्रप्रयाग), कुसुमलता गढ़िया (चमोली), सरिता मैंदाला (पौड़ी गढ़वाल), जया चौधरी (चमोली), राकेश सेमवाल (रुद्रप्रयाग), ममता धामी (नैनीताल), सरोजनी रावत (टिहरी गढ़वाल), विजेेता बिष्ट (नैनीताल), निमिषा वर्मा (यूएस नगर), आभा वर्मा (यूएस नगर), पूनम नेगी (नैनीताल), दीपशिखा पंत (हल्द्वानी), संजय श्रीवास्तव (यूएस नगर), निमर्ल कुमार निओलिया (यूएस नगर), डॉ. चंद्रकला जोशी (अल्मोड़ा), गरिमा पांडे (ऋषिकेश), मुन्नी पंत (नैनीताल), विनोद कुमार राठौर (अल्मोड़ा), चारू चंद्र उप्रेती (नैनीताल), रमेश बिष्ट (नैनीताल), डॉ. दीप्ती रावत (पिथौरागढ़), डॉ. आभा सिंह भैसोड़ा (हल्द्वानी), चंद्रदत्त पांडे (अल्मोड़ा)।
प्रिंसिपल ऑफ द ईयर
डॉ. अनुपम जग्गा (हरिद्वार), उषा त्रिवेदी (टिहरी गढ़वाल), इंदू पवार (पौड़ी गढ़वाल), दीपा आर्या (अल्मोड़ा), रंजना शाही (नैनीताल), अनुज भाटिया (काशीपुर), डॉ. सरोजिनी गुप्ता (हरिद्वार), डॉ. गायत्री कंवर (नैनीताल), डॉ. चमन भाटिया (यूएस नगर), खुशपाल सिंह भंडारी (उत्तरकाशी), डॉ. बीसी पाठक (यूएस नगर), डॉ. मोनिका मित्तल (हल्द्वानी), चंद्रकला अमोला (हल्द्वानी)।

प्राध्यापक
- डॉ. तरुण कुमार सक्सेना (हल्द्वानी) रजनीकांता बिष्ट (हल्द्वानी) प्रो. कमल के पांडेय (रुद्रपुर)। इनके अलावा डॉ. आशुतोष भट्ट, डॉ. नरेंद्र सिजवाली, डॉ. भारत पांडे को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed