फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rohilla Tiger and Champion Hockey Club Rampur won

Nainital News: रोहिला टाइगर और चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर ने जीत दर्ज की

Thu, 08 Jun 2023 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 08 Jun 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rohilla Tiger and Champion Hockey Club Rampur won
डीएसए मैदान में बुधवार को खेले गए मुकाबले में रोहिला टाइगर रामपुर और डायमंड हॉकी क्लब की टीम गे
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। एकतरफा रहे मुकाबलों में रोहिला टाइगर रामपुर ने डायमंड हॉकी क्लब को 3-1 से पराजित किया जबकि चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर ने प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर को 4-0 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में रोहिला टाइगर रामपुर और डायमंड की टीमें आमने-सामने थीं। मध्यांतर से पूर्व 36वें मिनट में रोहिला टाइगर रामपुर के अब्दुल ने फील्ड गोल कर 1-0 से बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद रामपुर के ही आकाश ने 44वें और अब्दुल ने 55वें मिनट में गोल कर 3-0 से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर और प्रिंस हॉकी क्लब के बीच हुआ। मुकाबला शुरू होने के 15वें मिनट में नितिन ने एक गोल किया जिसके बाद 49वें मिनट में गुरविंदर ने, 52वें मिनट में प्रहलाद और 56वें मिनट में दीपेंद्र ने गोल कर मुकाबले को एकतरफा कर चैंपियन को 4-0 से आज का चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
..ये रहे अंपायर -
डीएसए मैदान में खेले गए मुकाबले में अंपायर विनय चौधरी, गोविंद पतवाल, विकास पंत रहे। तकनीकी समिति में ललित साह, राजेश साह, रोहित साह, कैलाश बोरा, दीपक साह रहे। प्रतियोगिता निदेशक सीएल साह जबकि उद्घोषक मनोज चौहान रहे।
.....
बृहस्पतिवार के मुकाबले
पहला मुकाबला : 2.00 बजे से:- यंग हाई सोसाइटी पिथौरागढ़ और ए खान सोसाइटी मुरादाबाद।
दूसरा मुकाबला : 3.15 बजे से:- सुख जीवन ए आगरा और मेरठ इलेवन।
तीसरा मुकाबला : 3.45 बजे से:- हल्द्वानी इलेवन और डीएसए सुल्तानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed