फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways prepares, will operate many buses

रोडवेज ने की तैयारी, कई बसों का करेगा संचालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways prepares, will operate many buses
हल्द्वानी। रोडवेज ने जेईई परीक्षा के मद्देनजर बस संचालन की तैयारी की है। हर जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र वाले स्टेशन तक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के नैनीताल रीजन के आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि बागेश्वर से दो, अल्मोड़ा, रुद्रपुर और नैनीताल से चार-चार बसें हल्द्वानी के लिए संचालित की जाएंगी। आवश्यकता होने पर अन्य बसों का भी संचालन किया जाएगा।
रामनगर व काशीपुर के अधिकारियों को भी तैयारी रखने को कहा गया है। कोरोना काल के नियमों के हिसाब से बसों में आधी सवारियां बैठेंगी और साधारण किराया लिया जाएगा। बस सेवा मंगलवार से छह सितंबर तक जारी रहेगी। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सवारियों के हिसाब से बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

चार केंद्रों पर 4868 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
हल्द्वानी। जेईई की परीक्षा के लिए शहर में चार केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं एक सितंबर से छह सितंबर तक होंगी। रोजाना दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर मंजू जोशी ने बताया कि परीक्षा शहर के आईएन डिजिटल जीना भवन छड़ायल, तीनपानी, क्वींस पब्लिक स्कूल नैनीताल रोड और क्वींस पब्लिक स्कूल दमुवाढूंगा में होंगी। परीक्षा में कुल पंजीकृत 4868 अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे से 8.30 बजे और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रवेश करना होगा। अभ्यर्थियों को कोविड को देखते हुए अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा और 50 एमएल का सैनिटाइजर साथ में लाएंगे। परीक्षार्थियों के बीच एक- एक कंप्यूटर का गैप रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed