फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways employees' Save Corporation Satyagraha begins

Nainital News: रोडवेज कर्मियों का निगम बचाओ सत्याग्रह शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees' Save Corporation Satyagraha begins
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन निगम को समाप्त करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए निजी बस ऑपरेटरों को खुली छूट दिए जाने पर नाराजगी जताई। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के तहत विधायकों को मांगपत्र सौंपा और सरकार के समक्ष उनका पक्ष रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन

संघ की ओर से विभिन्न मांगों के लिए पहले क्षेत्रीय विधायकों को ज्ञापन देने, 10 नवंबर को रोडवेज के तीनों रीजन में आरएम कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना और फिर 28 नवंबर को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में एक दिनी धरने का कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन

इस क्रम में शनिवार को संघ पदाधिकारियों ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को उनके आवास पर जाकर मांगपत्र सौंपा। वहां शाखा मंत्री राजेश दुम्का, हिमांशु उपाध्याय, रामप्रीत यादव, ललित मोहन पांडे, त्रिभुवन पांडे, नवनीत कपिल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed