फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways employees go on strike; passengers face inconvenience.

Nainital News: रोडवेजकर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार यात्री हुए परेशान

Sat, 31 Oct 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees go on strike; passengers face inconvenience.
भवाली(नैनीताल)। छह सूत्री मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार कर सरकार और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज बसों की आवाजाही बंद होने से पहाड़ और मैदानी इलाकों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश उप महामंत्री एलडी पालीवाल ने बताया कि उपनल की तरह निगम के विशेष श्रेणी-संविदा कर्मचारियों को सामान कार्य सामान वेतन देने, कुंभ मेले को देखते हुए बस बेड़ा बढ़ाने की मांग की। साथ ही हर माह की सात तारीख को वेतन देने, लंबित भुगतान जल्द देने, हिमाचल रोडवेज की तरह राजकीय कोष से वेतन की मांग, परिवहन निगम में एजेंसी प्रथा को समाप्त कर सभी कर्मचारियों को निगम कर्मचारी घोषित करने, विशेष श्रेणी और संविदा कर्मियों को मंहगाई भत्ता 60 प्रतिशत करने की मांग उठाई गई। वहां हर्षवर्धन, पंकज जोशी, जावेद अली, रणजीत सिंह, राजेंद्र जाटव, नरेश कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन

--
नैनीताल बस स्टेशन से बसों की आवाजाही रही सामान्य

नैनीताल। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का असर नैनीताल बस स्टेशन पर देखने को नहीं मिला और हल्द्वानी मार्ग पर बसों की आवाजाही सामान्य रही। भवाली डिपो में हड़ताल के कारण सुबह चार, दिन में तीन और शाम को मसूरी, देहरादून, दिल्ली, आगरा व बरेली जाने वाली बसों के साथ नैनीताल-भवाली मार्ग की दो बसें नहीं चलीं। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले नैनीताल से हल्द्वानी पहुंचना पड़ा। वहां से उन्होंने अपने गंतव्य के लिए बसें पकड़ीं। इंचार्ज विमला रावत ने बताया कि नैनीताल से हल्द्वानी के लिए बसें नियमित रूप से उपलब्ध रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रामनगर में भी दिया गया धरना
रामनगर। रोडवेज कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के बीच रामनगर डिपो से बसों का संचालन जारी रहा। इससे यात्रियों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। बसों के संचालित होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में राहत मिली। वहीं, कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार जारी रखा। वहां धीरज गुप्ता, मो. सालिद अली, अविरल गुप्ता, सुनील डोडियाल, धनी राम, मो. हारुन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed