{"_id":"6910fbee5cbc9f0881010fc0","slug":"roadways-employees-from-across-kumaon-will-stage-a-sit-in-at-the-rm-office-today-nainital-news-c-337-1-hld1039-127106-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊं भर के रोडवेज कर्मचारी आज आरएम दफ्तर पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊं भर के रोडवेज कर्मचारी आज आरएम दफ्तर पर देंगे धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के तहत सोमवार को काठगोदाम स्थित आरएम कार्यालय पर रोडवेज कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसमें कुमाऊं के आठ डिपो के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
निजी बस ऑपरेटरों पर अंकुश लगाने, निगम के बेड़े में 600 नई बसें जोड़ने, हर साल 200 नई बसें खरीदने के लिए बजट की व्यवस्था किए जाने, संविदा, विशेष श्रेणी व वाह्यस्रोत कर्मचारियों को नियमित किए जाने जैसी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी आंदोलित हैं। संघ की ओर से पूर्व में 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर एक नवंबर से आठ नवंबर तक क्षेत्रीय विधायकों को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय किया गया। इसी के तहत 10 नवंबर को नैनीताल रीजन कार्यालय काठगोदाम में एक दिनी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि टनकपुर व देहरादून रीजन में भी कर्मचारी धरना देंगे। इससे पहले संघ पदाधिकारियों ने धारचूला विधायक हरीश धामी को उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर ज्ञापन भी सौंपा। यहां संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, तारा जोशी, दीप चंद शाह, नवनीत कपिल, रवि कुमार, मनीष कुमार, नवीन पांडे, कुणाल राठौड़, राजेश दुम्का आदि मौजूद रहे।