फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways employees boil over non-payment of salary

वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों में उबाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees boil over non-payment of salary
वेतन ना मिलने के विरोध में रोडवेज बस स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी संयुक्? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। चार माह से वेतन नहीं मिलने और अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने शासन और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने मंगलवार को हल्द्वानी, काठगोदाम डिपो, कार्यशालाओं और बस अड्डों पर एक दिवसीय धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वेतन सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में एक दिवसीय धरना देने का आह्वान किया था। इसी क्रम में हल्द्वानी बस अड्डा, हल्द्वानी रोडवेज वर्कशाप, काठगोदाम डिपो और वर्कशाप में धरना दिया और जून से लंबित 4 माह का वेतन न मिलने पर आक्रोश जताया। मृतक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त देयकों का भुगतान न होने, संविदा/विशेष श्रेणी के कार्मिको की वेतन कटौती पर भी रोष जताया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रम डंगवाल ने हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर धरने में कहा कि कर्मचारी कोरोना काल में भी बसों का संचालन कर रहे हैं, फिर भी वेतन नहीं मिल रहा। 28 को निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी, आन सिंह जीना, उमेश जोशी, जगदीश कांडपाल ने कहा निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं के करीब 20 करोड़ रुपये शासन पर बकाया हैं। उसका भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।
क्षेत्रीय कार्यशाला शाखा के अध्यक्ष संजय लाल वर्मा, मंत्री श्याम सिंह शाही, हल्द्वानी डिपो के शाखा मंत्री भास्करानंद मिश्रा ने कहा कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।

धरने पर नरेंद्र जोशी, मो. यासीन, अमित कुमार, त्रिलोक सिंह, रमेश पलडिया, घनश्याम शर्मा, राजीव भट्ट, सरोज सती, मीना जोशी, पुष्पा देवी, दीपा अधिकारी, प्रभा पांडे, काठगोदाम में भूपेंद्र सिंह, शंकर सिंह, पुष्कर सिंह, प्रकाश संभल, सतपाल, देवेश, महेंद्र सिंह, विजय जीना, भुवन, ममता बिष्ट, चंद्र प्रकाश, कैलाश सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed