फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways contract bus met with an accident in Moradabad, six people injured

Nainital News: रोडवेज की अनुबंधित बस मुरादाबाद में दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

Mon, 08 Dec 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 08 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways contract bus met with an accident in Moradabad, six people injured
मुरादाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस। स्रोत: जागरूक यात्री
हल्द्वानी। दिल्ली से लौट रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस शनिवार रात मुरादाबाद में आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा टकराई। हादसे में चालक-परिचालक और चार यात्री घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के वक्त बस में 16 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित सीएनजी बस शनिवार शाम साढ़े छह बजे आनंद विहार से हल्द्वानी के लिए निकली। देर रात करीब 11 बजे बस मुरादाबाद जीरो प्वाइंट के पास पहुंची थी कि आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा भिड़ी। बस दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में चालक सुनील, परिचालक अरविंद और चार यात्री घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बाद में परिचालक यात्रियों को काठगोदाम डिपो की बस में बैठाकर लाया गया। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से रिफ्लेक्टर न होने के कारण हादसा होने की जानकारी मिली है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन



वीकेंड पर उमड़ी भीड़
हल्द्वानी। बस अड्डे पर रविवार को सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो ने दिल्ली रूट पर 46 बसें दौड़ाईं जो अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक हैं। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के निरस्त होने के कारण रोडवेज बसों में इस वीकेंड यात्रियों की भीड़भाड़ रही। काठगोदाम डिपो एआरएम गणेश पंत ने बताया कि दिल्ली रूट पर सात बसों का संचालन घट गया था लेकिन भीड़ बढ़ने पर 23 बसें भेजी गईं। एआरएम हल्द्वानी डिपो संजय पांडे ने बताया कि वाॅल्वो, जनरथ समेत 23 बसें दिल्ली रूट पर भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed