{"_id":"25859c0520a903ce6ceec8b8c20151b6","slug":"roadways-buses-jammed-wheel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसें बंद होने से यात्रियों की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसें बंद होने से यात्रियों की फजीहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 01 May 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड सेफटी बिल के विरोध में नैनीताल में भी रोडवेज बसों के चक्के जाम रहे। इस कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए टैक्सी चालकों ने दो से तीन गुना तक किराया लेकर चांदी काटी।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना था कि जिला प्रशासन को टैक्सी का किराया निर्धारित कर बुकिंग विंडो की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ऐसे मौकों लूटखसोट पर विराम लगे। स्टेशन मास्टर नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि नगर से प्रतिदिन भवाली और हल्द्वानी के लिए 20 से 25 बसें हैं, जो दो या उससे ज्यादा फेरे करती हैं। इसी प्रकार करीब एक दर्जन बसें लंबी दूरी की भी हैं। बृहस्पतिवार को दिन भर बसों का संचालन बंद रखा गया। शाम पांच बजे बाद आनलाइन बुकिंग की लंबी दूरी की बस सेवाओं को सुचारु किया गया। इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए भवाली और हल्द्वानी के लिए भी बसें भेजी गई।
विज्ञापन