{"_id":"6ada62477864a246f50d8257","slug":"roadways-employees-on-work-boycott-buses-will-not-operate-today-haldwani-news-c-337-1-ha11021-138113-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रोडवेजकर्मी कार्य बहिष्कार पर, आज नहीं चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रोडवेजकर्मी कार्य बहिष्कार पर, आज नहीं चलेंगी बसें
Fri, 23 Oct 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। छह सूत्री मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार का एलान किया है। कुमाऊं के आठ डिपो में एक हजार से चालक-परिचालकों के कार्य बहिष्कार में शामिल होने का अनुमान है। इसके लिए रोडवेज कर्मियों ने अवकाश का आवेदन भी अपने-अपने डिपो में किया है। रोडवेज कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते कुमाऊं मंडल में रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने समान कार्य समान वेतन, विशेष श्रेणी और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, समय से वेतन का भुगतान, विशेष श्रेणी कर्मचारियों को यथाशीघ्र डीए का भुगतान, बस बेड़ा बढ़ाने, पुराने देयकों का भुगतान जैसी मांगों के लिए 22 अक्तूबर की मध्यरात्रि से एक दिनी कार्य बहिष्कार का एलान किया था। इसके तहत रोडवेज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार में कूदने का निर्णय लिया है।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार के लिए यूनियन के सदस्य तैयार हैं। निगम के देहरादून, नैनीताल, टनकपुर रीजन के प्रांतीय, क्षेत्रीय और डिपो के पदाधिकारियों को अलग- अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। निगम प्रबंधन ने रोडवेज कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिया तो 30 अक्तूबर से रोडवेज कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। यूनियन को रोडवेज के एससी-एसटी श्रमिक संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम तक डिपो में कार्यरत 20 से अधिक कार्मिकों ने शुक्रवार के अवकाश के लिए आवेदन किया है। बस सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिए डिपो इंचार्ज को निर्देशित किया गया है। - संजय पांडे, एआरएम हल्द्वानी डिपो
मांगें पूरी नहीं होने पर बढ़ी नाराजगी
भवाली(नैनीताल)। भवाली डिपो से शुक्रवार को रोडवेज बसों संचालन नहीं होगा। प्रदेश उप महामंत्री एलडी पालीवाल ने बताया कि निगम मुख्यालय की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह 11.30 बजे वार्ता के लिए देहरादून बुलाया गया था। कुमाऊं से इतनी जल्दी देहरादून जाना संभव नहीं था इसके चलते शुक्रवार को कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। ऐसे में भवाली डिपो से दिल्ली, देहरादून, आगरा, मसूरी, भीमताल, चनौती, गोपेश्वर, बरेली, मुक्तेश्वर समेत अन्य मार्गों पर आवाजाही बंद रहेगी।