फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways bus going to Tanakpur met with an accident in haldwani

Haldwani Accident: टनकपुर जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त,14 लोग घायल, जानिए कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा

Mon, 22 Jan 2024 03:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

हल्द्वानी के चोरगलिया के रास्ते टनकपुर जा रही रोडवेज बस को एक निजी बस ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में महिला परिचालक समेत 14 लोग घायल हो गए है।

विज्ञापन
Roadways bus going to Tanakpur met with an accident in haldwani
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरगलिया के रास्ते टनकपुर जा रही रोडवेज बस को एक निजी बस ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में महिला परिचालक समेत 14 लोग घायल हो गए है। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


हल्द्वानी से चोरगलिया रोड के रास्ते टनकपुर जाने वाली हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस (यूके07पीए 2830) सुबह छह बजे 15 सवारियों को लेकर रवाना हुई। परिवहन विभाग के अनुसार चोरगलिया रोड पर दानीबंगर मोड़ पर बस को गलत दिशा से आ रही निजी कंपनी की बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद निजी बस का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Ram Mandir: कैबिनेट मंत्री ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- राम मंदिर बनने का सपना हुआ साकार

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रोडवेज बस में सवार दो यात्री, चालक दीवान कपाड़िया, महिला परिचालक कुसुम गौड़ और दूसरी बस में सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। कुसुम गौड़ के कूल्हे पर चोचालक को हल्की चोट है। उसने बताया कि सामने से आ रही बस चालक की गलती से हादसा हुआ है। अगर बस नहींरोकी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।  रोडवेज प्रबंधन फरार बस चालक के खिलाफ शिकायत देने की तैयारी कर रहा रोकी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed