{"_id":"623391273493a16022445ab2","slug":"roadways-bus-brake-failed-in-beach-market-haldwani-news-hld456737082","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार में रोडवेज बस का ब्रेक फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बाजार में रोडवेज बस का ब्रेक फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सिंधी चौराहे के पास बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए और बस की टक्कर से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के आने से पहले व्यस्ततम रोड पर जाम लग गया। आनन-फानन पुलिस ने किसी तरह बस को रास्ते से हटाकर आवागमन सामान्य किया।
मुरादाबाद के पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस बृहस्पतिवार दोपहर शहर में प्रवेश कर रही थी। सिंधी चौराहे के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। इस बीच बस ने तीन कारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जाम लग गया। इस बीच पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि इसी मार्ग से कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला गुजरेगा।
वीवीआईपी के आने की जानकारी मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। एसएसआई तारा सिंह राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को किसी प्रकार रास्ते से हटाकर यातायात सामान्य किया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी। इस कारण क्षतिग्रस्त कारों के चालकों या बस चालक के बारे में जानकारी नहीं ली है।