{"_id":"647b9786ffbb4a787e0aeda8","slug":"roadways-bus-accident-injured-ramnagar-news-c-8-1-158669-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रोडवेज बस पलटने से 12 यात्री मामूली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रोडवेज बस पलटने से 12 यात्री मामूली घायल
Sun, 04 Jun 2023 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से दिल्ली से आ रही रोडवेज बस शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे 309 ग्राम टांडा के पास बाइक चालक को बचाने के चक्कर में बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में 12 यात्री मामूली घायल हो गए। 11 को इलाज के बाद दूसरी बस से गंतव्य को रवाना कर दिया। एक यात्री को हायर सेंटर रेफर करन पड़ा।
रामनगर के स्टेशन मास्टर काशीराम का कहना है कि दिल्ली से 35 यात्रियों को लेकर आ रही रोडवेज बस को बूंगीधार थैलीसैंण जाना था। बस रामनगर पहुंचने वाली थी कि छह किलोमीटर पहले ग्राम टांडा के पास ओवरटेक कर रहे बाइकसवार को बचाने के चक्कर में बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में 12 यात्री मामूली घायल हो गए। राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। नया गांव निवासी हरी चंद्रा की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को इलाज देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चालक भूपेंद्र सिंह और परिचालक सुनील ढौंडियाल भी बाल-बाल बच गए। फिर दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।